बांदा। कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आयोजित द्वीज पूजन में भगवान चित्रगुप्त की महिमा बखान की गई। बताया गया कि सारे जीव-जंतुओं के कर्मों का लेखा-जोखा वही रखते हैं। बृहस्पतिवार को महेश्वरी देवी स्थित प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ महासभा ने द्वीज पूजन और हवन करके विश्व कल्याण की कामना की। अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सक्सेना व महामंत्री डॉ.भानु प्रताप भटनागर ने भगवान चित्रगुप्त के बारे में विस्तार से चर्चा की। कहा कि भगवान चित्रगुप्त सारे जीव-जंतुओं के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। जिसने भी कलम उठा लिया वह कर्मों से कायस्थ हो गया इसलिए कलम से रोटी कमाने वाले सभी व्यक्तियों को भगवान चित्रगुप्त की पूजा करनी चाहिए। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ऐसे आयोजनों से समाज का आह्वान करती है। इस मौके पर प्रदीप निगम लाला, केबीएल निगम, विजय निगम, रवि खरे, संजीव निगम, रमेश प्रसाद, संजय निगम अकेला, डॉ. विमल कृष्ण प्राणायामी, ऋचा भटनागर, कामिनी, रेखा भटनागर, मनोज निगम, साधना निगम, सत्येंद्र निगम, विनय श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, निखिल सक्सेना मौजूद रहे। ब्यूरो