बांदा। उप्र लेखपाल संघ का स्थापना दिवस समारोह बुधवार को तहसील सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार तिंदवारी ने सरस्वती की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर की। तहसील अध्यक्ष शिवचंद यादव ने कहा कि हक व अधिकार संगठन के संघर्ष के बिना नहीं मिल सकते। संगठन मजबूत होगा तो उनकी बात शासन-प्रशासन तक आसानी से पहुंचेगी। संचालन तहसील मंत्री बालकृष्ण शिवहरे ने किया। जिलामंत्री अलखराम अवस्थी, धीरेंद्र सिंह, लालाभइया, भानुप्रताप गुप्त, बृजमोहन गुप्ता, भगवानदीन शुक्ल, राजेंद्र सिंह पटेल, जितेंद्र कुमार मिश्र मौजूद रहे।