बांदा। घर में ‘लक्ष्मी’ लाने के लिए दीपावली पर गणेश-लक्ष्मी की पूजा पर अबकी कुछ ज्यादा ही ‘लक्ष्मी’ खर्च करनी पड़ेगी। महंगाई की वजह से पिछले साल के मुकाबले पूजा-पाठ और प्रसाद के सामानों के दाम में ेवृदि्ध हो गई है। पूजा में इस्तेमाल होने वाला लाई, लावा, बतासा, खील (शक्कर के खिलौने), गट्टा, लाइचीदाने महंगे हो गए हैं। पूरी सामग्री में 10 से 30 रुपए तक की वृद्धि हुई है। लाई का भाव पिछले वर्ष 26 रुपए किलो था। अबकी 36 रुपए में बिक रही है। लावा 40 से बढ़कर 60 रुपए के भाव हो गया है। शक्कर के खिलौने 50 के स्थान पर 70 रुपए में बिक रहे हैं। बताशे के दामों में भी 20 रुपए प्रति किलो की वृद्धि हुई है। यह 60 रुपए से बढ़कर 80 रुपए हो गए हैं। गट्टा 40 रुपए में था। इस वर्ष 70 के भाव बिक रहा है। ब्यूरो