बांदा। त्योहारों के मद्देनजर जिला खाद्य सुरक्षा टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट जयशंकर दुबे के साथ शहर के होटल व प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक सिंह ने गूलरनाका में गोटीराम स्वीट्स हाउस से सोहनपापड़ी के नमूने लिए तथा 20 किलोग्राम दूषित मिठाई मौके पर नष्ट कराई। जिला परिषद रोड पर बांबे स्वीट्स व जय मां काली स्वीट्स में साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। यहां से 25 किलो दूषित मिठाई जब्त की गई। खूंटी चौराहा में तेल कारखाने से नमूना लिया गया। उधर, तिंदवारी में भी छापा मार कार्रवाई की गई। पुलिस बल के साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने बबेरू तिराहे पर रविकरण की मिठाई की दुकान से खोए का नमूना लिया। इस्रराइल की दुकान से बेसन के लड्डू का नमूना और राजेश पटेल की किरान दुकान से हल्दी का नमूना संग्रहीत किया। ब्यूरो