फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनरीक्षण अभियान से ज्यादातर ‘निराश’

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वोटर बनने की हसरत लिए मतदेय केंद्रों पर पहुंचे ज्यादातर युवा मतदाताओं को निराश होना पड़ा। अक्तूबर माह में चलाया जा रहा संक्षिप्त पुनरीक्षण/मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम बीएलओ की लापरवाही व केंद्रों पर फार्म न उपलब्ध होने से टांय-टांय फुस्स हो गया। विशेष दिवस के तीसरे व आखिरी चरण में केंद्रों पर महिलाओं, युवाओं व युवतियों की भीड़ तो जुटी, पर अपना पंजीयन कराने में उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ी। ‘अमर उजाला’ ने शहर के दर्जन भर मतदेय केंद्रों पर भ्रमण किया तो हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन

विशेष दिवस के रूप में प्रत्येक मतदेय स्थलों पर 7, 14 व 21 अक्तूबर को बीएलओ की मौजूदगी में नए मतदाताओं को शामिल करने तथा त्रुटियां ठीक कराने का कार्यक्रम निर्धारित था। उप जिला निर्वाचन अधिकारी का सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में प्रारूप फार्म उपलब्ध रहने का दावा हवा-हवाई साबित हुआ। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में चल रहे अभियान में खामियां-खामियां ही मिलीं। दर्जनों लोग सूची में नाम बढ़वाने को बीएलओ को तलाशते नजर आए। यहां तैनात भाग संख्या 67 की बीएलओ निर्मला देवी, 68 के चंद्रशेखर, 69 के आरिफ हसन, 70 के सुजीत कुमार, 71 के जवाहरलाल गुप्ता, 72 के तेजनारायण व भाग संख्या 73 की बीएलओ रेखा गुप्ता की बेरुखी से लोग परेशान दिखे। कई बीएलओ यहां कुर्सी से गायब नजर आए। नगर पालिका इंटर कॉलेज में फार्म ही नहीं उपलब्ध थे। लोगों ने आरोप लगाए कि उनसे 8-10 रुपए वसूल फोटोकॉपी कराकर फार्म दिए गए। बीएलओ पिंकी चौरसिया व पदाभिहीत अंजू गुप्ता ने बताया कि तहसील से उन्हें फार्म नहीं दिए गए।
खानकाह इंटर कॉलेज में भी फार्म बिक्री की दुकान जमकर चली। बीएलओ सत्यप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि यहां के लिए महज पांच फार्म दिए गए थे। महिला डिग्री कॉलेज में फार्म 001 व रसीद बुक मुहैया नहीं थी। बीएलओ वेदप्रकाश ने बताया कि त्रुटि ठीक कराने को तीन आवेदन फार्म आए हैं। प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय अलीगंज में बीएलओ अनीस अहमद ने बताया कि उनके यहां पर्याप्त फार्म उपलब्ध हैं। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अलीगंज में व्यवस्था ठीक मिली। हालांकि यहां भी दोपहर बाद तक फार्म खत्म हो गए। फोटोकॉपी से काम चलाना पड़ा। व्यवस्था में खामियों ने नए वोटर बनने की 18 वर्ष की उम्र पार कर रहे युवाओं के अरमानों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें