अतर्रा (बांदा)। जिले में अवैध रूप से चल रही दर्जनों कोचिंग सेंटरों पर डीआईओएस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को कस्बे में कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी की। कई संचालक कोचिंग सेंटरों पर ताला डालकर भाग खड़े हुए। डीआईओएस ने बंद कोचिंगों पर नोटिस चस्पा कर उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.ओपी मिश्रा ने दो दिन पूर्व अवैध कोचिंग संचालकों को रजिस्ट्रेशन कराने की चेतावनी दी थी। इसी के तहत उन्होंने शनिवार को अतर्रा में छापे मारे गए। चेतावनी दी गई है दो दिन में नोटिस में अंकित छात्र संख्या के मुताबिक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो कोचिंग अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो