फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर से विशेष ट्रेन में आए 94 प्रवासी मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जयपुर (राजस्थान) से 94 प्रवासी मजदूरों को लेकर विशेष श्रमिक ट्रेन रविवार को तड़के बांदा स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन में बुंदेलखंड के लगभग 85 श्रमिक सवार थे। प्रदेश के चार अन्य जिलों सहित मध्य प्रदेश के भी श्रमिक यहां उतारे गए। उन्हें रोडवेज बस से उनके गृह जनपद/गांव पहुंचाया गया।
विज्ञापन

तड़के करीब 2 बजे श्रमिक विशेष ट्रेन से यहां पहुंचे प्रवासियों में बांदा जिले के 23 श्रमिक सवार थे। इनके अलावा चित्रकूट के 6, हमीरपुर के 10, महोबा के 12, जालौन के 29 व झांसी के 5 प्रवासी मजदूर भी शामिल रहे। अन्य जिलों में मौनपुर के 1, फतेहपुर के 2, औरैया के 4 व मध्य प्रदेश के 2 श्रमिक भी यहां आए।
इन सभी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-दो पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ उतारा गया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद राज्य सड़क परिवहन निगम की 10 बसों से उनके गृह जनपद/गांव पहुंचाया गया। एसडीएम सदर सुरजीत सिंह, तहसीलदार अवधेश कुमार निगम, एआरएम परमानंद पिल्लई, स्टेशन अधीक्षक एसके कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्रेन में सवार पांच बीमार, एंबुलेंस से सीएचसी भेजा
बांदा। श्रमिक विशेष ट्रेन में पांच श्रमिकों की तबियत खराब होने की जानकारी पर तहसीलदार ने उन्हें एंबुलेंस से नरैनी सीएचसी भेज दिया गया। इन्हें तेज बुखार था। इनके आसपास बैठे करीब 12 अन्य प्रवासी मजदूरों को भी नरैनी सीएचसी भेजा गया। इन सभी का नमूना कोरोना जांच के लिए झांसी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें