फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार बालक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य घटना में चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


अतर्रा थाना क्षेत्र के बिसंडा रोड निवासी मजदूर पेशा प्रेमा वर्मा का पुत्र मुकेश (12) गुरुवार को सुबह अपने पड़ोसी साथी लवलेश (14) पुत्र बाला प्रसाद वर्मा के साथ साइकिल पर चांदन पुरवा जा रहा था। पेट्रोलपंप के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। मुकेश गिरकर ट्रक के पहियों की चपेट में आ गया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
उधर, साइकिल चला रहा लवलेश घायल हो गया। यूपी-100 ने भाग रहे ट्रक को पीछा कर पकड़ लिया। नेदापुर (खजुहा, फतेहपुर) गांव निवासी ट्रक चालक अनिल कुमार पुत्र रामशंकर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई रंजीत ने बताया कि मुकेश प्राइवेट स्कूल में 5वीं में पढ़ता था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


उधर, कमासिन थाना क्षेत्र के बाबू पुरवा गांव निवासी बड़का (28) व बुद्धविलास (18) पुत्रगण गंगा प्रसाद और चाचा शितलुवा (55) बुधवार की रात एक ही बाइक पर कमासिन से घर आ रहे थे।

गांव के नजदीक सामने से चार पहिया वाहन की टक्कर से तीनों घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चालक वाहन लेकर भाग निकला। गंगा प्रसाद की तहरीर पर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।


चौकीदार की सड़क हादसे में मौत
तिंदवारी ड्यूटी पर जा रहे ब्लाक कार्यालय की चौकीदार की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पैलानी कस्बा निवासी अनुसूचित जाति का राजेश (45) पुत्र शिवदर्शन यहां क्षेत्र पंचायत कार्यालय में चौकीदार था। मंगलवार की रात पैदल ड्यूटी जाते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी।

गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया था। वहां बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। थाने के उप निरीक्षक रामबाबू यादव ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टर्माम के लिए मुख्यालय भेजा गया है। मृतक के पांच बच्चे हैं। एडीओ रामकुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें