फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमौनी में बनेगा टूरिस्ट कांप्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश के चार जिलों में पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए टूरिस्ट कांप्लेक्स बनाए जाएंगे। प्रत्येक की क्षमता 50 सीटर होगी। इन्हें स्वदेश दर्शन रिपरीचुअल सर्किट योजना के तहत बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें बांदा जिले के बबेरू क्षेत्र में स्थित सिमौनीधाम (मौनी बाबा आश्रम) भी शामिल है। प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए 14 करोड़ 51 लाख 77 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। सिमौनीधाम कांप्लेक्स की लागत 6 करोड़ 70 लाख होगी।

प्रदेश सरकार ने बांदा के सिमौनीधाम समेत जेवर दादरी, सिकंदराबाद, भेपेडा और खुर्जा में भी टूरिस्ट कांप्लेक्स मंजूर किए हैं। सिमौनी धाम वर्ष 2011-12 में प्रदेश का 17वां पर्यटक स्थल घोषित हो चुका है। अब तक यहां पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार, मनोरंजन कक्ष, साधारण कांप्लेक्स आदि निर्माण कराए हैं।
विज्ञापन


इसमें 200 करोड़ से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। यहां हर वर्ष दिसंबर में तीन दिवसीय भंडारा और मेला आयोजित किया जाता है। इसमें देश हीं नहीं विदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। अब यहां पर्यटन मंत्रालय ने 6 करोड़ 70 लाख 38 हजार की लागत से अत्याधुनिक 50 सीटर टूरिस्ट कांप्लेक्स बनाने का निर्णय लिया है।

इसके लिए धनराशि भी आवंटित कर दी गई है। निर्माण का दायित्व उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड को सौंपा गया है। निर्माण की समय सीमा फरवरी 2019 निर्धारित की है। संयुक्त निदेशक (पर्यटन) पीके सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर निर्माण का जल्द शुरू कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें