बांदा। भारतीय स्टेट बैंक से रुपये निकालकर ई रिक्शा से घर जा रही महिला के बैग से एक लाख रुपये में से 86 हजार रुपये पार कर दिए। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के डीएम काॅलोनी डायट गली निवासी श्यामकली कुशवाहा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक शाखा बाबूलाल चौराहा से एक लाख रुपये निकालकर ई रिक्शा में बैठकर अपने घर जा रहे थे। रिक्शे में चालक के अलावा दो अन्य महिलाएं भी रिक्शे में बैठीं थीं। उन्हीं महिलाओं में से किसी से 86 हजार रुपये निकाल लिए। महिला की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद