बांदा/कालिंजर। एक सप्ताह बाद यानि 16 फरवरी से होने वाले तीन दिवसीय बुंदेलखंड गौरव महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई है। महोत्सव में बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत की छलक देखने को मिलेंगी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कालिंजर मैदान व आक्सीजन पार्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गिरवां रोड की मरम्मत कराए जाने के निर्देश लोक निर्माण के निर्देश दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अलग पंउाल बनाए जाने व मेला स्थल पर हैंडीक्राफ्ट की दुकान व अन्य दुकानों के लिए अलग स्थान चिहिंत कर व्यवस्थित रूप से लगाने जाने के निर्देश दिए। मेला स्थल पर लटकते बिजली के तारों को भी ठीक कराए जाने के निर्देश दिए।
मेला स्थल पर भूमि को समतल कराने सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने को कहा। मेला स्थल आने वाले लोगों के लिए बसों की व्यवस्था, कालिंजर में पार्किंग व्यवस्था, अग्निशमन से बचाव कराए जाने व ऑक्सीजन पार्क में योग कार्यक्रम, वाटर भारत कार्यक्रम के लिए ग्रास कटिंग कराने, डस्टबिन लगाए जोन के निर्देश दिए। पर्यटन अधिकारी ने कालिंजर मेला मैदान में हॉट एयर बैलून का कार्यक्रम की जानकारी दी। कहा कि सुबह आक्सीजन पार्क में योग कार्यक्रम होगा। नवाब टैंक में वॉटर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जाएगा। अपर आयुक्त प्रशासन अमरपाल सिंह, एडीएम राजेश कुमार, एसडीम विकास यादव, नगर मजिस्ट्रेट विजय शंकर तिवारी, तहसीलदार राधेश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।