फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसंडा ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा ब्लाक की प्रमुख कलमतिया के विरुद्ध 49 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बगावत कर दी है। सामूहिक हस्ताक्षरों से उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। डीएम ने नोटिस को पंचायती राज विभाग के पास कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गुरुवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों के जत्थे ने कलक्ट्रेट में डीएम को सामूहिक हस्ताक्षरों से अविश्वास प्रस्ताव संबंधी नोटिस सौंपा। आरोप लगाया कि राज्य वित्त के बजट में ब्लाक प्रमुख अपनी मर्जी से काम करवा रही हैं। चहेते सदस्यों के क्षेत्र में काम हो रहे हैं। निर्माण कार्य घटिया और कमीशन पर कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास में लाभार्थियों से अवैध वसूली की गई है। सदस्यों के साथ अभद्रता की जाती है।

ब्लाक प्रमुख के पति अनावश्यक हस्तक्षेप करते हैं। नोटिस देने वालों सदस्यों में अरविंद कुमार, रजनी देवी, श्रवण देवी, शिवशंकर, सपना देवी, कल्पना द्विवेदी, रामपूजन, लक्ष्मी देवी, जगन्नाथ, राकेश कुमार, गोरेलाल, मिथलेश, जावित्री, दिनेश कुमार, नरेश, संपतिया, लालू, शोभावती, रोहिणी, माधव, रमेश, कमलाकांत, सुनीता देवी, भैरम प्रसाद, गुडिय़ा उर्फ गुलाय, रामकिशोर, बबली सिंह, रामशरण, राजेश कुमार, केसरिया, मुन्ना वर्मा, रन्नो, ऊषा देवी, बाबूलाल, कमलेश, शिवभवन, राजू सिंह, शिवभूषण, बिटोल, रामबाबू, माया, राजाभइया, नथुवा देवी, मंजू देवी, शांति देवी, राजकुमार, मीरा, सरोज कुमारी और रामदेवी शामिल हैं। क्षेत्र पंचायत में कुल 92 सदस्य बताए गए हैं। अगुवाई गुड़िया मिश्रा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन



-49 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने खोला मोर्चा
-ब्लाक प्रमुख पर मनमानी और अनियमितता के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें