फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदान की पैमाइश न करने पर नायब तहसीलदार से स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नरैनी तहसील क्षेत्र के कोलावल रायपुर खदान पट्टे की पैमाइश न करने पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने नायब तहसीलदार से स्पष्टीकरण तलब किया है। उधर, खनिज अधिकारी व तहसीलदारों को अवैध खनन पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने एसडीएम, नरैनी को जारी पत्र में कहा है कि नरैनी-गिरवां क्षेत्रांतर्गत कोलावल रायपुर बालू खदान में अवैध खनन पर जल सत्याग्रह किया जा रहा था। इसमें तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति भी थे। पैमाइश की मांग की गई थी।

नरैनी नायब तहसीलदार और लेखपाल को पैमाइश के निर्देश दिए गए थे। निर्देश दिए हैं कि नायब तहसीलदार द्वारा स्पष्टीकरण दें और की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराएं। गौरतलब है कि खदान में अवैध खनन और पट्टाधारक द्वारा किसानों के उत्पीड़न मुद्दे पर ग्रामीणों ने केन नदी में जल सत्याग्रह किया था।
विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक राजकरन कबीर और तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति ने भी आंदोलनकारियों का समर्थन किया था। उधर, एडीएम ने खनिज अधिकारी और तहसीलदारों को जारी पत्र में कहा है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग में संलिप्त व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं की रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। यह भी निर्देश दिए कि संयुक्त रूप से खदानों का निरीक्षण कर जांच करें।

खनिज अधिकारी ने हाथ खड़े किए
बांदा। डीएम हीरा लाल ने नरैनी एसडीएम और सीओ को संयुक्त रूप से कोलावल रायपुर खनन पट्टा क्षेत्र की जांच और बरियारी गांव सीमा में डंप 20 ट्रक बालू सीज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा है कि जल सत्याग्रह के बाद खनिज अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच की। लेकिन शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना जताई है। लिहाजा संयुक्त रूप से जांच कर कार्रवाई करें और अवैध डंप बालू सीज कर अवगत कराएं।
विज्ञापन


अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई के निर्देश
अपर जिलाधिकारी ने जारी किए पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें