फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कार्यों की जीओ टैगिंग में 31 ग्राम पंचायतें लापरवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। मनरेगा योजना से तैयार तालाब, आंगनबाड़ी भवन इत्यादि की जीओ टैगिंग में लापरवाही पर सीडीओ ने 31 ग्राम पंचायत सचिवों और रोजगार सेवकों को चेतावनी दी है। साथ ही सप्ताह भर में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इन ग्राम पंचायतों के सचिवोें और रोजगार सेवकों का वेतन पहले ही रोका जा चुका है।

सीडीओ हीरालाल ने खंड विकास अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि 19 जून की ऑनलाइन रिपोर्ट में 31 ग्राम पंचायतों में परिसंपत्तियों की जीओ टैगिंग की प्रगति बेहद खराब मिली है। बबेरू ब्लाक के पारा बिहारी में 70 परिसंपत्तियों में 11, वनबरौली में 27 में 4 की जीओ टैगिंग हुई है। बड़ोखर खुर्द ब्लाक में पिपरी, हरदौली, जमुनीपुरवा, बिसंडी खुर्द, करछा ग्राम पंचायतें जीओ टैगिंग में जीरो हैं।
विज्ञापन


जसपुरा ब्लाक के बीरी बिरहंड में 17 में 1, तनगा मऊ में 7 में 2, कमासिन ब्लाक के नराजिता में 82 में 21, दतौरा में 4 में 1,इंगुआ में 78 में 21, अंडौली में 90 में 24, बुधौली में 45 में 1, पछौहा में 84 में 9, पाली में 39 में 0, बछौंधा सानी में 37 में 10, भंती में 30 में 2, धुधंई में 64 में 21, कोर्रा बुजुर्ग में 79 में 19, बिगहना में 5 में 1 परिसंपत्ति की जीओ टैगिंग हुई है।

महुआ ब्लाक के बिगहना में 5 में 1, प्रेमपुर में 72 में 15, नरैनी ब्लाक के दिखितवारा में 22 में 4, दिवली में 14 में 3, खेरिया में 85 में 9, तिंदवारी ब्लाक के परसौंडा में 56 में 8, रेहुटा में 156 में 27, भुजौली में 12 में 3, पलरा में 53 में 15, कुकुवा खास में एक व मुंगूस में 115 में 32 परिसंपत्तियों की जीओ टैगिंग कराई गई है।

इन सचिवों का वेतन रोका
बबेरू ब्लाक के श्रीकांत गुप्ता व वेद प्रकाश, बड़ोखर खुर्द ब्लाक के कमलेश प्रजापति, रामसिंह, रफीक मंसूरी, नंद किशोर कुशवाहा, ओमप्रकाश पाल और बिसंडा ब्लाक के राजबहादुर, जसपुरा ब्लाक के अनिल श्रीवास्तव, संतराम व कमासिन ब्लाक के ओमकारेश्वर यादव, धर्मेंद्र सिंह, दिलीप कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार, संजय कुमार द्विवेदी, अमीनुद्दीन, महुआ ब्लाक की शेफाली मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, नरैनी ब्लाक के योगेश कुमार व जनार्दन कुशवाहा व तिंदवारी ब्लाक के विनोद कुमार झा, नईम अहमद, पुष्पा प्रियदर्शनी,कमल कमल कुमार, चंदराज, अर्जुन सिंह।
विज्ञापन


इन रोजगार सेवकों का मानदेय रोका
बबेरू ब्लाक के पारा बिहारी व बनबरौली, बड़ोखर खुर्द ब्लाक के पिपरी, हरदौली, जमुनी पुरवा, बिसंडी खुर्द, करछा, बिसंडा ब्लाक के बीरी बिरहंड, जसपुरा के तनगामऊ, नराजिता, कमासिन ब्लाक के दतौरा, इंगुवा, अंडौली,बुधौली, पछौहा, पाली, बछौंधासानी, भंती, धुंधुई, कोर्रा बुजुर्ग, महुआ ब्लाक के बिगहना, प्रेमपुर, नरैनी ब्लाक के दिखितवारा, दिवली, खेरिया, तिंदवारी ब्लाक के परसौंडा, रेंहुटा, भुजौली, पलरा, कुकुवा खास व मुंगूस ग्राम पंचायत के रोजगार सेवकों का जून माह का वेतन रोका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें