फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पशु चिकित्सक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार प्राइवेट पशु चिकित्सक की मौत हो गई। अतर्रा थाना क्षेत्र के इटर्रा खुर्द गांव निवासी रामकिशोर कुशवाहा (40) पुत्र गया प्रसाद बुधवार की रात अतर्रा तहसील के नंदना गांव में बीमार पशु का इलाज करने गए थे।
विज्ञापन


देर रात वह बाइक से वापस गांव जा रहे थे। नंदना गांव से कुछ ही दूर बांदा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को सीधे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पशु चिकित्सक को ग्रामीणों ने देर रात जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल में डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। मृतक हेलमेट लगाए थे, लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने से नहीं बच सके। शव मर्च्युरी में रखा गया है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें