बांदा/गिरवां। गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही तीन बालकों ने छेड़छाड़ की। आरोपियों की उम्र 8 से 14 वर्ष बताई गई है। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बृहस्पतिवार की शाम उसकी पुत्री दूध लेकर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में तीन किशोरों ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बालिका का महिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। थाना इंसपेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया है। उधर, शहर के छावनी में बाजार जा रही युवती से दो युवकों ने छेड़छाड़ की। युवती ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।