फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 77 उद्यमी करेंगे 7.50 अरब का निवेश

विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जिले में 77 उद्यमियों ने लगभग सात अरब 50 करोड़ रुपये निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। इसमें टूरिज्म, बॉयो फ्यूल व डेयरी समेत मसाला उद्योग शामिल हैं। कारोबारियों को औद्योगिक क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। दावा है कि निजी कंपनियों द्वारा निवेश के लिए दिए गए प्रस्ताव के मुताबिक लगभग 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा। शहर में 24 जनवरी को होने वाले इन्वेस्टर्स समिट की भी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

जिले में उद्योगधंधे न होने से अधिकतर लोगों को रोजगार की तलाश में महानगरों के लिए पलायन करना पड़ता है। रोजी-रोटी के जुगाड़ में घर छोड़कर जाने वाले फैक्ट्रियों में मेहनत करके परिवार का गुजर बसर करते हैं। ऐसे में निजी कारोबारियों के निवेश से उद्योगधंधे शुरू होने पर करीब दो हजार लोगों को घर पर ही रोजगार मयस्सर हो सकेगा। प्रदेश सरकार भी निजी कारोबारियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
जिले में निवेश करने के लिए अभी तक 77 कारोबारियों ने 750 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है। हालांकि इनमें विदेशी या बड़ी कंपनियां नहीं हैं, ज्यादातर चित्रकूटधाम मंडल से जुड़े बड़े कारोबारी हैं।
विज्ञापन

जिले में निवेश करने वाली कंपनियों को 24 जनवरी को इन्वेस्टर्स समिट में बुलाया गया है। आयोजन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में होगा। उद्यमियों के साथ बैंक अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे। उद्यमियों द्वारा जले में अपनी इकाइयों की स्थापना करते हैं तो उन्हें आरएमयूपीसीडा (क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण), प्रयागराज द्वारा जमीन मुहैया कराई जाएगी। साथ ही ऋण भी दिलाया जाएगा। निवेश करने वालों को इसमें बकायदा छूट भी मिलेगी।
निवेश करने वाले उद्यमियों को मिलेगी छूट
जीएसटी में छूट से राहत मिल सकेगी। बिजली कनेक्शन और बिल में छूट मिलेगी। औद्योगिक क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। जमीन न होने पर निजी क्षेत्र में जमीन खरीदने पर स्टांप ड्यूटी में छूट मिलेगी। ऋण लेने पर अनुदान अथवा ब्याज में छूट दी जाएगी।
ये लगाने का मिला है प्रस्ताव
होटल, रेस्टोरेंट, टूरिज्म, फ्लोर मिल, राइस मिल, डेयरी प्लांट, बॉयो फ्यूल, हार्टीकल्चर, नमकीन उद्योग, पाइप, ऑयल मिल, फूड प्रोडक्ट, कृषि यंत्र, ट्रेडर्स, मनोरंजन से संबंधित रिसॉर्ट आदि।
24 जनवरी को इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां की जा रही है। छूट समेत विभिन्न योजनाओं के जरिये निवेशकों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा निवेशकों से जिले में उद्योग लगाने के लिए निवेश कराया जा सके। निवेशकों की संख्या एक सैकड़ा पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किए हैं। निवेश बढ़वाने का भी प्रयास हो रहा है। -गुरुदेव, उपायुक्त, उद्योग विभाग, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें