फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के 748 मेधावियों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Mon, 21 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
एडमिट कार्ड देखते विद्यालय के टीचर। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा’ में चित्रकूटधाम मंडल के 748 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। डेढ़ घंटे की परीक्षा में छात्र-छात्राओं में 100 लघु उत्तरीय प्रश्नों का ओएमआर शीट पर उत्तर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ.श्रीपति मिश्र और उप जिलाधिकारी सदर प्रहलाद सिंह ने भी परीक्षा केंद्र आकर परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए तीन माह पूर्व आनलाइन आवेदन लिए गए थे। प्रवेश पत्र आवेदनकर्ता को उसके ई-मेल पते पर भेजे गए थे। रविवार को इन्हीं प्रवेश पत्रों के आधार पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई। बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा जनपदों के साढ़े सात सैकड़ा छात्र-छात्राओं ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा दी। कक्षा 9 व 10 और 11 व 12 के लिए दो श्रेणियों के अलग-अलग प्रश्न पत्र थे। इन दोनों श्रेणियों में चार ग्रुपों में प्रश्नपत्र विभाजित थे।

परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी केपी सिंह, उप पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार, अलीगंज चौकी प्रभारी रामबाबू यादव सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। केंद्र प्रभारी/प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय के निर्देश में 27 कक्षों में परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन


परीक्षा व्यवस्थापक पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त और परीक्षा प्रभारी बजरंग इंटर कालेज के सत्येंद्र कुमार सहित विद्यालय के पूरे स्टाफ ने परीक्षा का दायित्व संभाला। परीक्षा के बाद ओएमआर शीट सीलबंद कर नोएडा के लिए भेज दी गईं। गौरतलब है कि पिछले वर्षों हुई इस परीक्षा में चित्रकूटधाम मंडल के आधा दर्जन से ज्यादा मेधावी छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है। उन्हें हर साल छात्रवृत्ति दी जा रही है। इस वर्ष छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाई गई है। कक्षा 9 व 10 के मेधावियों को 30 हजार रुपये तथा 11 व 12 के सफल मेधावियों को 50 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें