फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडम घोषित जर्जर बसों पर कराई जा रही यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडल में परिवहन निगम के बेड़े में 30 बसें कंडम हो गई हैं। यह नौ वर्षों में 11 लाख किलोमीटर दूरी तय करने का मानक पूरा कर चुकी हैं।
विज्ञापन



फिर भी परिवहन निगम इन खटारा बसों को चलाकर यात्रियों को जोखिम भरी यात्रा के लिए मजबूर कर रहा है।
परिवहन निगम के मंडलीय बेड़े में 422 बसें हैं।


इनमें बांदा की 13, महोबा की सात, राठ व हमीरपुर डिपो की 5-5 बसें कंडम हो गई हैं। अक्सर यात्रियों से भरी यह खटारा बसें रास्ते में खड़ी हो जाती हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव अग्रवाल ने बताया कि बसों को कंडम घोषित कर नीलाम करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

इन दिनों मंडल की एक सैकड़ा बसें चुनाव में चली गई हैं। मजबूरन यात्रियों की सुविधा के लिए कंडम बसों को चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहली जून को मानक पूरा कर चुकी बसों को बेड़े से अलग कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बसों की भरपाई के लिए मार्ग पर चलने वाली अन्य बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। उधर, शासन से 50 बसों की मांग की गई है। उम्मीद है कि जल्द मंडल को एक दर्जन नई बसें मिलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें