फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सभा के लिए एसपीजी ने डेरा डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। 25 को बांदा में चुनावी सभा के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियां रात दिन चल रही हैं। वाटरप्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है। मैदान को समतल कर दो लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।


सोमवार को एसपीजी (विशेष सुरक्षा दल) की 16 सदस्यीय टीम ने जनसभा स्थल का जायजा लिया। यह टीम अब प्रधानमंत्री के कार्यक्रम तक यहां डेरा डाले रहेगी।


एसपीजी के एआईजी अजयवीर सिंह परिहार ने कहा कि यह चुनावी रैली है। इसलिए मंच आदि की व्यवस्था की जा रही है। विश्वविद्यालय के वानिकी महाविद्यालय के सामने तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



एसपीजी अधिकारियों ने हेलीपैड और मंच व दर्शक दीर्घा का भी निरीक्षण किया। मंच से 100 फीट व 60 फीट की डी के बाद जर्मन एंगल का 300 फिट लंबा वीआईपी शामियाना बनाया जा रहा है। जनसभा स्थल में लाउड स्पीकर लगाए जाएंगे।


एसपीजी आईजी ने चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी एके राय से भी सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बात की। डीएम हीरा लाल व पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा से भी जानकारियां लीं।


इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री आनंद राजपाल, जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, संगठन मंत्री राकेश तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री विवेकानंद गुप्ता, अखिलेश दीक्षित, मनेाज तिवारी, रामेश्वर सिंह चंदेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



उद्यान महाविद्यालय के सभागार में बैठक के दौरान एसपीजी के आईजी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में डीआईजी, डीएम, एसपी सहित एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सीएमओ, खाद्य आपूर्ति अधिकारी, पीडब्लूडी एक्सईएन और कृषि विश्वविद्यालय के बीके सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें