फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप का बसपा प्रत्याशी होना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय क्षेत्र से बसपा द्वारा बांदा के दिलीप सिंह को प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही यह तय माना जा रहा है कि इस सीट पर दिलीप सिंह ही बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी होंगे। बसपा में परंपरा है कि संभावित प्रत्याशी को ही लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया जाता है।
विज्ञापन


उधर, दिलीप सिंह की ताजपोशी के बाद इस सीट से सपा के दावेदार विशंभर प्रसाद निषाद के नाम पर फिलहाल विराम लगने के आसार हैं। दूसरी तरफ यहां से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक दलजीत सिंह के ताल ठोंकने की संभावना है।

बांदा के महोखर गांव निवासी दिलीप सिंह कई महीनों से अपने को हमीरपुर-महोबा सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में प्रचारित कर रहे थे। दोनों जिलों और बांदा का तिंदवारी क्षेत्र होर्डिंग और प्रचार सामग्री से पटा पड़ा है। रविवार को बसपा द्वारा उन्हें इस संसदीय क्षेत्र का प्रभारी घोषित किए जाने के बाद लगभग तय माना जा रहा है कि वे बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी होंगे। हालांकि रनर-विनर फार्मूले के तहत हमीरपुर-महोबा सीट पर सपा का दावा था। पिछले चुनाव में यहां सपा दूसरे नंबर पर (रनर) थी।
विज्ञापन


इस सीट पर सपा से सबसे मजबूत दावेदारी मौजूदा राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद की थी। वे तिंदवारी से कई बार विधायक रह चुके हैं, लेकिन अब यह सीट सपा को मिलती नजर नहीं आ रही।

उधर, यहां से कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह के कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं। कई महीनों से दलजीत सिंह क्षेत्र में सक्रिय भी नजर आ रहे हैं। दलजीत भाजपा और गठबंधन प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। उनके भाई दलपत सिंह का भी नाम चल रहा है, लेकिन उनके बारे में पार्टी की स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें