फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम, दो किसानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बर्फीली हवा की रफ्तार के साथ मौतों की रफ्तार भी बढ़ी है। दो और किसानों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में यह 6वीं और अब तक 17वीं मौत थी। उधर, रविवार को न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्यिस रिकार्ड किया गया। 9 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।
विज्ञापन


मौसम में आए बदलाव से हवा का रुख उत्तर-पूरब से दक्षिण पश्चिम हो गया। साथ ही रफ्तार में एक किलोमीटर प्रति घंटा की वृद्धि हुई है। शनिवार को 8 किलोमीटर से चल रही हवा रविवार को 9 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। उधर, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि तेज हवाओं से सर्दी का प्रकोप रहा। आर्द्रता 45 फीसदी रही।

सदर तहसील क्षेत्र के कोतवाली देहात अंतर्गत छेहरांव गांव निवासी मंगल सिंह (65) की रविवार को तड़के हालत बिगड़ गई। परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ ही देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। परिजन शव वापस घर ले गए। मृतक के नाम लगभग 8 बीघा जमीन बताई जा रही है।
विज्ञापन


डाक्टर के मुताबिक ठंड लगने पर अटैक का खतरा बढ़ जाता है। उधर, मटौंध के घुरहा थोक निवासी बल्दाऊ कुशवाहा (45) पुत्र शिवदयाल शनिवार की शाम खेत की रखवाली करते समय ठंड से ठिठुर गया। परिजन उसका घरेलू उपचार कर ही रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। इसके तीन दिन पूर्व इसी मोहल्ले की कुसुमा सिंह (65) पत्नी स्वर्गीय प्रताप सिंह की ठंड से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें