श्रीलंका में चर्च और होटलों में हुए हमले के बाद मेरठ के एक होटल में रात के समय चेकिंग करते एसओ
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएल क्रिकेट में मोबाइल/ऑनलाइन सट्टा लगा रहे सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध 13 जी जुआ एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली के उप निरीक्षक शादाब खां और सद्दाम खां ने इन्हें गिरफ्तार कर 1,72,180 रुपये और हरेक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया।
पकड़े गए आरोपियों में उत्कर्ष गुप्ता उर्फ रवि पुत्र जुगुल किशोर (अलीगंज), नीरज सिंह पुत्र पैशवनी सिंह (पिपरी, कनवारा), आशीष गुप्ता पुत्र बल्देव (गूलरनाका), महेंद्र उर्फ बाबू पुत्र अमरनाथ सिंधी (छावनी), शंकर सिंधी पुत्र प्रेमचंद्र आहूजा (अलीगंज), अरुण सेठी पुत्र बल्देव व सुशील नरूला पुत्र शिवदयाल (गोविंद नगर, कानपुर) शामिल हैं।
उधर, मर्दननाका चौकी प्रभारी नरेशचंद्र निगम ने रामबाग तिराहा के पास भूरा सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह (अरबई) को 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया कि गांजा तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। एनडीपीएस एक्ट में चालान किया गया है।