बबेरू/कमासिन। पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में
मतदान का ग्राफ तीसरे चरण के मुकाबले नीचे रहा। दोनों ब्लाकों में लगभग 68
फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।
इसी के साथ 2318 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। देर शाम तक मतपेटियां स्ट्रांग रूम पहुंचा दी गईं।
बुधवार
को बबेरू ब्लाक की 61 ग्राम पंचायतों के 229 बूथों में 70 फीसदी मतदाताओं
ने वोट डाले। सुबह मतदान की रफ्तार धीमी थी, पर दोपहर बाद तेज हो गई।
यहां
61 ग्राम प्रधान के लिए 868 और 154 वार्डों में 349 प्रत्याशियों की
किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। मतदान के बाद सभी मतपेटियां जेपी शर्मा
इंटर कालेज, बबेरू के स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं।
उधर, कमासिन
ब्लाक में 55 ग्राम पंचायतों में 66 फीसदी से भी ज्यादा वोट पड़े। 185
बूथों में प्रधान पद के 834 और 167 वार्डों में 271 प्रत्याशियों के लिए
वोट डाले गए।
यमुना तटवर्ती क्षेत्र के बूथों में खास उत्साह नहीं
दिखाई दिया। सभी मतपेटियां पंडित केदारनाथ राजाराम महाविद्यालय, कमासिन
मेें बने स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं।
गौरतलब है कि तीसरे चरण में
नरैनी में 72 फीसदी और बिसंडा ब्लाक में 68 फीसदी वोट पड़े थे। चौथे और
अंतिम चरण के मतदान में दो फीसदी की कमी आई।