फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 66,173 किसान वंचित

विज्ञापन
कृषि विभाग काउंटर में गड़बड़ियां दुरुस्त कराने को खड़े किसान। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। गड़बड़ियों के चलते पंजीयन के बावजूद 66 हजार से अधिक किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित हैं। किसी की खाता संख्या गलत है तो किसी का पैसा दूसरे के खातों में भेज दिया गया है। कई के आधार नंबर गलत फीड कर दिए गए हैं। त्रुटियों को ठीक कराने के लिए किसान तहसील और कृषि विभाग के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में लघु व सीमांत किसानों की संख्या 3,39,645 है। पीएम किसान सम्मान निधि के लिए पात्र 2,80,558 किसानों में 2,14,385 किसानों को प्रथम किस्त मिली है। 1,86,353 को द्वितीय, 1,56,926 को तृतीय और 1,22,727 को चौथी किस्त का लाभ मिला है। 66,173 ऐसे किसान हैं अब तक जिन्हें पंजीयन के बाद अभी तक एक भी किस्त का लाभ नहीं मिला है।
इस संबंध में पीएम किसान सम्मान निधि के जिला नोडल अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि जिन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा। उनके आधार कार्ड व बैंक खाता नंबर अथवा नाम आदि में कोई न कोई त्रुटि है। इसे ठीक कराया जा रहा है। त्रुटि सुधार के लिए जल्द अलग से एक साइट जारी की जा रही है। किसान कैफे अथवा मोबाइल से त्रुटियों को ठीक करा सकेगा।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि एके सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए 3,39,645 किसानों ने आवेदन किया था। इसमें अभी तक 2,80,558 किसान पात्र पाए गए। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर जिले के 59,087 किसानों को अपात्र घोषित किया गया है। यह सरकारी नौकरी में है या फिर पेंशनर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें