फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। देहात कोतवाली के पास तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला समेत दो की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सोमवार की देर शाम फतेहपुर जिले के चांदपुर थानांतर्गत अमौली गांव निवासी हसनैन (30) पुत्र नूर मोहम्मद, उसकी मामी रवीना (34) पत्नी तासुफ व पुत्रियां पलक (5) व झलक (1) और डिघवट (बांदा) निवासी सदरुन (45) पत्नी अमीन एक ही बाइक पर छोटा पुरवा (बांदा) आ रहे थे।

चिल्ला की तरफ जा रही तेज रफ्तार ने उन्हें टक्कर मार दी। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां सदरुन की मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, दुर्घटना के बाद भाग रहे कार सवारों ने कुछ ही दूर पर दूसरी बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिनाख्त नहीं हो सकी। उसकी उम्र 45 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने दोनों शवों को मर्च्यूरी में रखाया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तारा सिंह पटेल ने बताया कि कार कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल पर किसी बाइक सवार का हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें