फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के कई इलाकों में बारिश और ओले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तेज धूप और गर्मी का एहसास करा रहे दिन के ढलते ही चित्रकूटधाम मंडल के कई इलाकों में मौसम बदल गया। देर शाम घने बादलों के साथ बादल गरज पड़े। तेज हवाओं के बीच बारिश शुरू हो गई। मध्य प्रदेश की सीमा से जुड़े जनपद के कुछ दक्षिणी इलाकों में ओले भी गिरे। देर रात तक बूंदाबांदी और तेज हवाओं का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह से ही मौसम साफ था। तेज धूप निकली। दिन में कुछ बादल आते-जाते रहे। लोगों को गर्मी जैसा एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को सूरज ढलने के बाद मौसम करवट लेने लगा। देर शाम बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के आंधीनुमा हवा के झोंके भी चल पड़े। हवा के रुख से बादल ज्यादा देर नहीं टिके। यह आगे बढ़ते रहे। जहां भी पहुंचे वहां बारिश हुई।

उधर, जनपद के दक्षिणी इलाकों में गिरवां, बड़ोखर बुजुर्ग आदि गांवों में और आसपास ओले गिरे। यह देख किसानों के चेहरों से हवाइयां उडने लगीं। लगभग 15 मिनट तक ओले और बारिश का सिलसिला चलता रहा। अतर्रा, नरैनी आदि क्षेत्रों में भी देर रात बारिश शुरू हो गई थी। ठंडी हवा से ठंड का असर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें