धाबांदा। डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक सभागार में हुई बैठक में अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक विकास (सहकारिता) श्रीकांत गोस्वामी ने जिले में संचालित आईसीडीपी योजना के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
कहा कि धान बेचने में किसानों को दिक्कत न हो। अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएफ को निर्देश दिए कि उर्वरक की आपूर्ति समितियों में सुनिश्चित की जाए।
आईसीडीपी योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता परक व समय पर पूरा कराया जाए। बैठक में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक वीरेंद्र बाबू, मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके पांडेय, क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएफ प्रवीण सिंह, जिला प्रबंधक हरीमोहन शुक्ला भी मौजूद रहे।