फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रियों की लखनऊ रवानगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हज यात्रा पर जाने वालों की रवानगी शुरू हो गई। पहली उड़ान लखनऊ हवाई अड्डे से 15 जुलाई को होगी। इसमें शामिल हज यात्री शुक्रवार को लखनऊ हज हाउस के लिए रवाना हो गए। हज यात्रियों को अपनी फ्लाइट रवानगी के दो दिन पहले हज हाउस में आमद रिपोर्ट दर्ज करानी होती है।
विज्ञापन


बांदा के हज यात्रियों के लखनऊ से हवाई उड़ानें 15, 16, 17 और 19, 20, 25 व 26 जुलाई को हैं। इन तारीखों पर रवाना होने वाले हज यात्रियों को उड़ान तिथि के दो दिन पहले लखनऊ स्थित हज हाउस में अपनी इंट्री दर्ज करानी होगी। हज ट्रेनर हाजी गुलाम मुस्तफा ने हज यात्रियों से कहा है कि हज हाउस जाते समय जमा किए गए पैसे की बैंक पर्चियां और हेल्थ ट्रेनिंग कार्ड साथ ले जाएं।

यह भी बताया कि बांदा और चित्रकूट के कुछ हज यात्रियों की उड़ान की तिथियां घोषित नहीं हुई थीं। अब यह भी घोषित कर दी गई हैं। 25 जुलाई को सूरत खां, 26 को शारिक नियाजी, फूल खां, बदलू बक्श, मोहम्मद बशीर, मोहम्मद हबीब इकबाल, मंजूर, अब्दुल कय्यूम, नजर मोहम्मद, मोहम्मद शफीक, इलियास, मोहम्मद सिद्दीकी, रऊफ शराफत हुसैन, अबरार हुसैन, हनीफ और मोहम्मद इब्राहीम के ग्रुप रवाना होंगे। इनकी वापसी 8 सितंबर को होगी। उन्होंने बताया कि भारतीय हज मिशन का पूरा स्टाफ हाजियों की खिदमत के लिए मक्का व मदीना पहुंच चुका है। सऊदी अरब में तैयारियां जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हज यात्रियों की लखनऊ रवानगी शुरू
कल से लखनऊ हवाई अड्डे से शुरू होंगी उड़ानें
उड़ान के दो दिन पूर्व हज हाउस में होगी इंट्री
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें