फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर बनने को 600 युवाओं ने भरे फार्म

Sun, 21 Jan 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
विज्ञापन
जीआईसी में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराते नागरिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विधानसभा मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत लगाए गए शिविरों में रविवार को नाम बढ़वाने और कटवाने की होड़ रही। शहर के अलग-अलग बूथों पर करीब 600 नए मतदाता जुडे़, जबकि 150 ने त्रुटियां दुरुस्त कराने को फार्म भरे। 200 मतदाताओं ने नाम कटवाने के लिए फार्म भरकर जमा किए।

विज्ञापन


विशेष अभियान में रविवार को पोलिंग बूथों पर पोलिंग सुपरवाइजर और पदाभिहीत अधिकारी की अगुवाई में बूथ लेवल अफसरों ने कैंप लगाया। सदर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज में भाग संख्या के आधार अलग-अलग 17 कक्षों में कैंप लगे। यहां पदाभिहीत अधिकारी आशुतोष वाजपेयी और पोलिंग सुपरवाइजर रमेश अवस्थी की देखरेख में बीएलओ शिवकरण, शंकरलाल, मोहित, संतोष कुमारी, रामसुरेश साहू, अभिलाषा राजपूत, शिवमंगल, रामशरण यादव, सत्यपाल सिंह, ज्योति सेन, मंजू देवी, अनुराधा राजपूत, पुष्पा देवी, चूणामणि, अशोक सिंह, अनामिका सिंह, अनुराग भूषण निगम ने मतदाताओं के फार्म-6 भरवाकर उनके नाम जोड़े।

सुपरवाइजर ने बताया कि 58 लोगों ने नाम जुड़वाए हैं, जबकि 30 मतदाताओं ने नाम काटने के लिए फार्म-9 भरकर जमा किए हैं। आदर्श बजरंग इंटर, खानकाह, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, अलीगंज कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भी विशेष शिविरों में मतदाताओं ने नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 भरे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें