फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 समूहों को बांटे सवा करोड़ के चेक

Wed, 26 Oct 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
आयुक्त मुरली मनोहरलाल, जिला पंचायत अध्यक्ष निर्मला सिंह और अर्थ एवं संख्या उप निदेशक एसएन त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। ग्रामीण आजीविका मिशन के मंडल स्तरीय मेगा कैंप में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एक करोड़ 19 लाख रुपये के डेमो चेक बांटे गए। मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने स्वावलंबी हुई महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पंडित जेएन महाविद्यालय ग्राउंड में बुधवार को मंडलायुक्त ने कैंप का उद्घाटन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष निर्मला सिंह ने महिलाओं को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


संयुक्त विकास आयुक्त एसके मिश्र ने कहा कि महिलाओं को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से समिति के लिए काम करना चाहिए। उप निदेशक (नियोजन) एसएन त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा विकास मिश्रा, परियोजना प्रबंधक (डीआरडीए) आरके मिश्रा आदि मौजूद रहे। मंडल से करीब 600 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बसों के जरिए कार्यक्रम स्थल लाया गया। हालांकि कार्यक्रम दोपहर बाद तक चला। लंच पैकेट के इंतजार में उन्हें घंटों भूखे भी रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें