फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिना हेलमेट 55 लोगों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गुरुवार को जजी तिराहे पर चेकिंग करते हुए परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी रामसुमेर यादव और यातायात प्रभारी संजय मिश्र ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों और बिना सीट बेल्ट लगाए चौपहिया वाहन चलाने वालों को रोका। बिना हेलमेट लगाए लोगों के 33 दोपहिया वाहनों और बिना सीट बेल्ट लगाए चौपहिया वाहन चलाने वालों के 11 वाहनों का चालान किया। चेकिंग के दौरान कई खाकीवर्दी धारी बाइक सवार भी बिना हेलमेट के जजी चौराहे से गुजरे, इस पर उन्हें रोक कर सख्त हिदायत दी गई। कहा गया कि दोबारा बिना हेलमेट बाइक चलाते मिलने पर चालान किया जाएगा। यातायात प्रभारी और संभागीय परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी ने संयुक्त रूप से बताया कि लगातार वाहनों का चालान किए जाने के बावजूद लोग हेलमेट और सीटबेल्ट लगाने से परहेज कर रहे हैं। बताया कि जिलाधिकारी और एसपी के निर्देश पर चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें