फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने खंगाला जजी परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। न्यायालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी और चौकस किए जाने के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह द्वारा हाल ही में जारी किए गए सख्त आदेशों का मार्च के पहले ही दिन असर नजर आया। हालांकि अभी भी महानिदेशक द्वारा दिए गए निर्देशों के मुताबिक व्यवस्था नहीं लागू हुई है। शुक्रवार को पुलिस की स्थानीय एएस चेक टीम ने पूरे जजी परिसर की छानबीन और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


हाल ही में पुलिस महानिदेशक ने न्यायालय परिसरों में न्यायिक अधिकारियों और उनके स्टाफ को छोड़कर अन्य सभी के वाहनों के प्रवेश पर रोक, वादकारियों की शिनाख्त के बाद ही न्यायालय परिसर में प्रवेश, न्यायालय कर्मियों के पहचानपत्र, अधिवक्ताओं और गवाहों की सुरक्षा, चालू हालत में सीसीटीवी कैमरे, बायोमीट्रिक मशीन आदि के निर्देश पुलिस अधीक्षकों को दिए हैं।

शुक्रवार को सुबह से ही आधा दर्जन से अधिक सदस्यों वाली पुलिस की एएस टीम ने जजी परिसर में जांच-पड़ताल की। उनके साथ डॉग स्क्वायड (जर्मन शेफर्ड डॉग) भी था। परिसर में खड़े दोपहिया और चार पहिया वाहनों को खंगाला। न्यायालय परिसर में आने वालों के झोले-बैग आदि की भी तलाशी ली। मेटल डिटेक्टर से भी जांच की। टीम ने लगभग सवा घंटा यह चेकिंग की। टीम प्रभारी संजीव कुमार सहित निसार अहमद, अंबुज सिंह, राकेश कुमार, एलआईयू के अनिल कुमार, धरमपाल सिंह, क्षितिज सिंह, नाजिश सिद्दीकी, रोहित सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें