फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्नोवेशन आज से, विशेषज्ञों की आमद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तीन दिवसीय इन्नोवेशन एंड स्टार्टअप समिट की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेडिकल कालेज के कई सभागार, कक्ष और परिसर इसके लिए तैयार हो चुके हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आ रहे विशेषज्ञों की आमद की सिलसिला देर रात शुरू हो गया। इनमें बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा और मेडिकल काउंसिल, जबलपुर इत्यादि के विशेषज्ञ भी शामिल हैं। सोमवार को पूर्व संध्या पर डीएम हीरा लाल ने अफसरों के साथ मेडिकल कालेज पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


परिसर में लगभग सौ स्टॉल लगाए जा रहे हैं। बाहरी अतिथियों के ठहरने और खानपान की व्यवस्था की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच बनाए गए हैं। तीनों दिन दो-दो पालियों में कार्यशालाएं और विचार मंथन होंगे। किसान, युवक, महिलाएं इत्यादि अपनी समस्याएं विशेषज्ञों के समक्ष रखेंगे। विशेषज्ञ उनका समाधान बताएंगे। डीएम का कहना है कि इन्नोवेशन स्टार्टअप बांदा जिले की समस्याओं के समाधान के तरीके जुटाने का एक प्रयास है।

उन्होंने कहा कि इस जिले के इतिहास में ऐसा पहला आयोजन हो रहा है इसलिए लोगों में उल्लास और उत्सुकता है। स्टार्टअप में दिवारी नृत्य, लोकगीत, राई नृत्य, फाग गायन, आल्हा, जादू और नौटंकी जैसे बुंदेलखंड के परंपरागत मनोरंजन कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन


आयोजन के मेजबान जिला विज्ञान क्लब के शनि कुमार ने बताया कि देश-प्रदेश के कई वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों की आमद हो रही है। इनमें वैभव सक्सेना (आईआईटी, बीएचयू), डा. अरुण कुमार (हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा), डा. निशांत सक्सेना (मेडिकल काउंसिल, जबलपुर) और डा.संदीप द्विवेदी (नव प्रवर्तन अधिकारी, लखनऊ) आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें