फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: परिचालक बनने के लिए मेले में पहुंचीं 500 युवतियां

विज्ञापन
मेले में आईं युवतियां।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। रोडवेज बस अड्डे पर मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया। इसमें बसों की परिचालक बनने के लिए 500 से ज्यादा युवतियों ने आवेदन दिए। हालांकि 211 युवतियों के आवेदन स्वीकार किए गए। इनका मुख्यालय से चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम महिला परिचालकों की संविदा पर सीधी भर्ती कर रहा है। इसके लिए आवेदन मांगे गए थे। मंगलवार को दोपहर 12 बजे यात्री प्रतीक्षालय में रोजगार मेले में युवतियों की भीड़ लग गई। इसमें ट्रिपल सी के साथ ही कौशल विकास प्रशिक्षण या फिर किसी संस्थान की ओर से दिया गया प्रमाण पत्र मांगा गया था। ज्यादातर आवेदक अर्हताएं पूरी न कर पाने से बैरंग लौट गईं। लगभग 500 में से 210 आवेदन ही स्वीकार किए गए।
क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश बाबू, कार्यालय सहायक देवेंद्र तिवारी, रविशंकर शर्मा, सुनील सिंह वरिष्ठ लिपिक, कार्यालय सहायक प्रथम सुनील कुमार,कार्यालय सहायक द्वितीय अंबर खातून, कार्यालय सहायक द्वितीय कृष्ण कुमारी, कल्पना बुकिंग लिपिक, कार्यालय सहायक अवधेश सिंह के अलावा एसएम वीके मौर्य व अजय मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्यालय में पूरी होगी चयन प्रक्रिया
चित्रकूटधाम मंडल के एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि रोजगार मेले में आए आवेदन परिवहन निगम मुख्यालय भेजे जाएंगे। इनकी जांच कर उच्चाधिकारी परिचालकों का चयन करेंगे। इसके बाद सूची जारी की जाएगी। फिर ट्रेनिंग पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें