फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 को आज समाजवादी पेंशन की सौगात

Fri, 26 Dec 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में समाजवादी पेंशन योजना का आगाज शनिवार को होगा। योजना के तहत चयनित 51,798 लाभार्थियों में से 500 को जिले के प्रभारी मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी परिचय पत्र देंगे।
विज्ञापन


प्रशासन व समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी सारा दिन तैयारियों में जुटा रहा। जेएन महाविद्यालय खेल मैदान में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के लिए बड़ा पंडाल लगाया गया है।

सर्दी को देखते हुए पंडाल चारों तरफ से ढका गया है। समाज कल्याण अधिकारी केके सिंह ने बताया कि पंडाल, लाभार्थियों व अतिथियों के चाय-नाश्ते तथा अन्य सारे इंतजाम पूर्व संध्या में ही पूरे कर लिए गए हैं। जिले के समाजवादी पेंशन के 51798 लाभार्थियों के खाते में पहली पेंशन भेज दी गई है।
विज्ञापन


इनमें 4505 ग्रामीण और 6293 शहरी लाभार्थी हैं। बड़ोखर ब्लाक और नगर क्षेत्र के 500 लाभार्थियों को प्रभारी मंत्री परिचय कार्ड बांटेंगे। पंडाल में बैठने के लिए कुल 41 लाइनें होंगी। हरेक लाइन में 24-24 सीटें लगाई गई हैं। दो लाइनों के बीच एक सेक्टर प्रभारी नियुक्त होगा। लाभार्थियों के ब्लाकवार बैठने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें