फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 बीघा फसल चर गए अन्ना पशु

Tue, 22 Jan 2019 11:03 PM IST
ASIF ASIF बांदा
विज्ञापन
नगर पालिका की गोशाला से छूटे अन्ना पशुओं द्वारा चौपट की गई फसल दिखाते हटेटी पुरवा के किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। नगर पालिका के निर्माणाधीन स्लाटर हाउस में बनाई गई अस्थायी गौशाला से छोड़े गए सैकड़ों अन्ना पशुओं ने आसपास के किसानों को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया। आसपास के पांच गांवों की लगभग 500 बीघा खेतों में चना, अरहर, गेहूं और मटर की पौध सफाचट कर दी। किसानों का आरोप है कि निर्माण करा रहे ठेकेदार के गुर्गों ने ही ताला खोलकर मवेशी छोड़ दिए।  
विज्ञापन


शहर में अन्ना घूम रही गायों को हाल ही में नगर पालिका ने अलीगंज स्थित सुअर बाड़ा/कांजी हाउस और शहर के बाहर हटेटी पुरवा में निर्माणाधीन स्लाटर हाउस की बाउंड्री में बंद कर दिया था। यहां लगभग पांच सैकड़ा गायें बंद थीं। शनिवार की रात गेट तोड़कर इन सभी मवेशियों को छोड़ दिया गया।

पिछले एक सप्ताह से भूखे प्यासे मवेशी हटेटी पुरवा, कहला, खोड़, झंझरा, बजरंग पुरवा, गोड़ीबाबा आदि गांवों के खेतों पर टूट पड़े। रातों-रात यहां गेहूं, अरहर, चना की फसलें खा डालीं। गायों के झुंड ने फसलों को रौंद भी डाला। इसे लेकर स्थानीय किसानों में भारी रोष है। यहां कोई सिंचाई का साधन नहीं है। बमुश्किल यह फसलें हुई थीं।  
विज्ञापन


यहां के किसान कल्लू राजपूत ने बताया कि नगर पालिका ने अस्थायी गोशाला में गायों को लाकर बंद तो कर दिया लेकिन उनके चारा-भूसा, पानी का कोई इंतजाम नहीं किया। एक हफ्ते से बंद मवेशी भूखे-प्यासे रहे। यहां के किसान लल्लन मंसूरी ने बताया कि उनके खेत सफाचट हो गए। यह भी बताया कि गोशाला में दाना-पानी का इंतजाम न होने से जर्जर हो चुकीं गायों की मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया था।

शनिवार को सुबह यहां आई पुलिस ने गायों की मौत पर स्लाटर हाउस बनवा रहे ठेकेदार को हड़काया था। इसी के बाद उसी रात जानवर फाटक तोड़कर छोड़ दिए गए। किसानों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने ही जानवर छुड़वाए। जानवरों के झुंड से निर्माण कार्य बाधित हो रहा था। 

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि अज्ञात लोगों द्वारा ताला तोड़े जाने की जानकारी उन्हें दी गई है। अगर ठेकेदार के लोगों ने ताला तोड़कर मवेशी छोड़े हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। मवेशियों को चारा-भूसा, पानी की व्यवस्था कराई गई है।

सर्वाधिक नुकसान
छुट्टा अन्ना गायों ने हटेटी पुरवा के किसान नीलेंद्र कुमार की गेहूं की पांच बीघा, शिवहरी की चना की 10 बीघा, मूलचंद्र की गेहूं की पांच बीघा, शिवपूजन की गेहूं, मटर की 10 बीघा, रामआसरे पाल, दद्दू पाल की गेहूं की पांच-पांच बीघा, श्याम सुंदर की गेहूं, अरहर, चना की 20, राम पाल, बसंतु यादव की चना, अरहर की 10 बीघा, कमतू की अरहर की पांच बीघा फसल सफाचट कर दी। खोड़ गांव के रामचंद्र, बजरंग पुरवा के सीताराम, गोड़ी बाबा के महेश समेत एक सैकड़ा किसानों की फसल मवेशियों ने चर डाली।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें