फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की जेब से 50 हजार रुपये किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। कस्बे के लखेन काॅलोनी निवासी सरस्वती इंटर काॅलेज से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मार्तंड सिंह गुरुवार की सुबह बदौसा रोड स्थित इंडियन बैंक की शाखा में घरेलू उपयोग के लिए रुपये निकालने गए। बैंक से 50 हजार (500 की गड्डी) रुपये निकालकर कुर्ते की जेब में रखकर बाइक से वापस चल दिए। बबेरू बस स्टैंड के पास जाम में फंस गए। बगल से आया बाइक सवार सटकर खड़ा हो गया। एक-दो बार धक्का दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान बाइक सवार युवक ने कुर्ते की जेब में पड़े 50 हजार रुपये निकालकर चला गया। मार्तंड सिंह बांदा रोड स्थित मशीनरी स्टोर की दुकान पर उधारी देने पहुंचे। जेब में हाथ डाला तो रुपये नहीं थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए घटना की जानकारी देकर खुलासा की मांग की। जानकारी के बाद पुलिस टीम बैंक सहित आसपास पहुंच सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगालने लगी। उन्हें बैंक से ही युवक द्वारा पीछा करने की आशंका है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने कहा मामला संज्ञान में आने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह के समधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें