कृषि विश्वविद्यालय में संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा देते परीक्षार्थी।
- फोटो : BANDA
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा में 525 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 50 ने परीक्षा छोड़ दी। विश्वविद्यालय को प्रदेश के चार कृषि विश्वविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां बुंदेलखंड के परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विश्वविद्यालय कुलसचिव जीएस पवार ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों के पास मास्क नहीं थे, उन्हें मास्क दिए गए। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर ने कराई है। वहां से केंद्राध्यक्ष के रूप में सहायक प्राध्यापक डॉ. अनिल सिंह व सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. नौशाद खां उपस्थित थे। इसके अलावा कृषि विश्वविद्यालय के सह प्राध्यापक डॉ.वीके सिंह पर्यवेक्षक सहित डॉ. एसवी द्विवेदी, डॉ. बीके सिंह व डॉ. नरेंद्र सिंह सचल दस्ते में शामिल रहे। कुलसचिव ने बताया कि 19 अगस्त को सुबह 9 से 12 बजे तक कृषि एवं अन्य विषय के परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। इसमें 154 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।