फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फफूंद लगा 50 किलो छेना नष्ट कराया

Tue, 14 Oct 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दीपावली त्योहार को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दुकानों व निर्माण गोदामों में छापेमारी से व्यापारियों में अफरा तफरी मची है। सोमवार को टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतर्रा 50 किलो खराब छेना को नष्ट कराया। मिलावट के शक में 330 लीटर सरसों का तेल जब्त कर विक्रेता की सुरक्षा में सौंप दिया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को अतर्रा नगर में छापा मारा। इसकी भनक लगते ही व्यापारी दुकानों का शटर गिराकर भाग निकले। टीम ने पुलिस के साथ रवि बघेल के मिठाई निर्माण गोदाम में छापा मारा। यहां पर टीम को फफूंदी लगा 50 किलो छेना बरामद किया। जिसे टीम ने नष्ट करा दिया। मिठाई, अरारोट, छेना का नमूना लिया।
पुष्पा ट्रेडर्स राजेंद्र गोस्वामी की फर्म में छापा मारा। यहां पर मिलावट के शक में 330 लीटर सरसों का तेल जब्त किया। नमूना लेने के बाद तेल को सीज कर व्यापारी की अभिरक्षा में रख दिया गया। अभिहित अधिकारी जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि चार दिन में जिले की 300 दुकानों को चेक कर मिलावट के शक में दो दर्जन से अधिक खाद्य वस्तुओं को नमूने लिए गए है। कई को साफ- सफाई रखने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें