संगीत गायन व वादन में 44 ने छोडी परीक्षा
बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा में दूसरे दिन बुधवार को हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की संगीत वादन व कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 2231 परीक्षार्थियों में 44 ने परीक्षा छोड़ दी। उड़नदस्ते व आंतरिक सचलों को निरीक्षण में एक भी नकलची नहीं मिले।
यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली पाली में इंटर संगीत गायन में 52 छात्र-छात्राओं में 1, संगीत वादन में 37 में 1 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटर सामान्य आधारित विषय में 968 में 17, कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र में पंजीकृत 518 में 11, कृषि शस्य विज्ञान षष्टम प्रश्न पत्र में पंजीकृत 546 में 11 ने परीक्षा छोड़ी। हाईस्कूल संगीत वादन में पंजीकृत 110 में 3 अनुपस्थित रहे। पहले दिन एक छात्रा नकल में पकड़ी गई थी।