फोटो - 04 दीक्षांत समारोह में मौजूद अतिथि व रिक्रूट। स्त्रोत : विभाग
बांदा। पुलिस लाइन में रविवार को 436 रिक्रूट आरक्षियों के नौ माह के कठोर प्रशिक्षण के बाद दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के साथ ही वे उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में शामिल हो गए।
मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस ने परेड की सलामी ली और सभी आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आभासी माध्यम से सभी रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित किया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कैडेटों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों और प्रशिक्षकों को पुरस्कृत भी किया गया।