फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य खर्चों में कटौती करके बच्चों को पढ़ाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल (गूलरनाका) के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों और नाटक से समां बांध दिया। पहली से नवीं कक्षा तक के मेधावी बच्चों को इनामों से नवाजा गया। अभिभावकों को संदेश दिया गया कि भले ही अपने अन्य खर्चों में कटौती करनी पड़े, पर बच्चों को जरूर पढ़ाएं।

शनिवार को देर शाम स्कूल परिसर में आयोजित उत्सव में सेवानिवृत्त सीडीओ हीरा लाल और जिला विद्यालय निरीक्षक हिफजुर्रहमान ने बच्चों की मेधा पर खुशी जताई। अभिभावकों से कहा कि मतदान जरूर करें। प्रशासन द्वारा तय किया गया लक्ष्य पूरा कराएं। प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ.मोहम्मद रफीक ने बच्चों से कहा कि अभिभावकों को वोट के लिए प्रेरित करें। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि अपने अन्य खर्चों में चाहे कटौती करें लेकिन बच्चों को तालीम जरूर दें। स्कूल की टीचिंग प्रबंधक डॉ.शबाना रफीक ने बच्चों और स्टाफ को सराहा।
विज्ञापन


वार्षिकोत्सव में पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, संत कुमार गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद अली मंजर, आकांक्षा समिति सचिव सीमा सिंह, पूर्व प्राचार्य रंजना सैराहा, एसीडी स्टूडियो की रश्मि गुप्ता, सीमा नंदा आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य यासमीन खान व मोहम्मद इरफान खां सहित स्कूल स्टाफ की रहनुमा, ममता, राशिदा, विकास गुप्ता, मैना, राजू श्रीवास, खुर्शीद अनवर, सायबा, अर्शी, आमिर मलिक, मुराद बेग, नादिया, रजा हुसैन, जेबा, रफत बेगम, राममूरत मिश्रा, आदिल सिद्दीकी, नाहिदा और चंदन गुप्ता आदि शामिल रहे। मुसाब अहमद ने सभी का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन



संत तुलसी पब्लिक स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए रविवार को कार्यशाला आयोजित हुई। इलाहाबाद से आए मास्टर ट्रेनर प्रीत सिंह ने शिक्षक और छात्र के मध्य संबंधों तथा शिक्षा का स्तर और ऊंचा उठाने के टिप्स दिए। कहा कि सिर्फ किताबी ज्ञान देना काफी नहीं है। शिक्षक को हर दम कुछ नया करते रहना चाहिए। वरना बच्चा ऊब जाएगा। पढ़ाते समय बच्चे की मानसिक स्थिति भी समझें। उसकी रुचि के मुताबिक शिक्षा दें। हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा जरूर होती है। उसे समझना जरूरी है। कार्यशाला में स्कूल प्रबंधक संत कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आकांक्षा बरनवाल, सिटी ब्रांच इंचार्ज भारती खत्री, अन्नू सिंह आदि उपस्थित रहे।


फोटो 21 बीएनडी पी 7 : वार्षिकोत्सव में अतिथियों को तोहफे सौंपते डॉ.रफीक।
अन्य खर्चों में कटौती करके बच्चों को पढ़ाएं
अभिभावकों को दी गई सलाह
सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
मेधावी बच्चों को ईनामों की सौगात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें