फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 फीसदी मतदान के लक्ष्य को आयोग को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लोकसभा चुनाव में बांदा जिले का मतदान 90 फीसदी से अधिक होने के लिए डीएम हीरालाल द्वारा किए जा रहे प्रयासों को चुनाव आयोग ने सराहा है। साथ ही निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी संभव कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लखनऊ में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ चुनाव तैयारियों संबंधी समीक्षा की।

वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डीएम ने बताया कि बांदा जिले में 90 फीसदी मतदान का लक्ष्य है। इसके लिए मुहिम चलाई जा रही है। बैनर, प्रिंट टी-शर्ट इत्यादि वितरित किए जा रहे हैं। सांस्कृतिक और संवाद कार्यक्रमों में भी यही संदेश दिया जा रहा है। डीएम ने आयोग को बताया कि पीपीटी के माध्यम से जिलास्तरीय अधिकारियों को भी इसी तैयारियों में जुटाया गया है।

20 हजार पत्र आकर्षक प्रिंट के साथ प्रधानों और बुद्धिजीवियों को भेजे जा रहे हैं। सभी स्कूलों में पीटीएम में चुनावों पर चर्चा कराई जा रही है। हरेक स्कूल, कालेज, सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में बैनर लगाए जा रहे हैं। डीएम का पत्रक आया है, मतदान का संदेश लाया है, इबारत वाले दो लाख हैंडबिल वितरित किए जाएंगे। बैठक में चुनाव संबंधी पत्रिका का विमोचन भी हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी वैंकटेश्वर लू, बांदा की अपर सूचना अधिकारी कुमारी शारदा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें