बांदा। डिस्ट्रिक्ट टीचर्स सोसाइटी भवन में रविवार को वसंतोत्सव पर सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी और सोसाइटी अध्यक्ष प्रजीत सिंह चित्रकूट प्राथमिक शिक्षक संघ अखिलेश पांडेय आदि ने पूजन किया। इस अवसर पर सोसाइटी अध्यक्ष सहित तिंदवारी संचालक जीतेंद्र कुमार और बड़ोखर खुर्द संचालन आदित्य कुमार द्विवेदी ने संचालकों और प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
उपाध्यक्ष कृष्णदत्त मिश्र सहित संचालक आलोक कुमार बिसंडा, शकुंतला कर्वी, शिवभजन कमासिन, श्याम सुंदर महुआ, संजीव कुमार रामनगर, मंदाकिनी जसपुरा, रामेश्वर प्रसाद बबेरू, आनंद कुमार यादव पहाड़ी, मथुरा प्रसाद मानिकपुर भी उपस्थित रहे। सोसाइटी सचिव चक्रपाणि अवस्थी ने कहा कि सभागार में सरस्वती देवी की प्रतिमा स्थापना का शुभ कार्य हुआ है।
निरंजन चक्रवर्ती, पंकज सिंह, दिलीप कंचन, आदित्य शुक्ला, विधु त्रिपाठी, कमलेश कुमार, कमल सिंह, हेमंत शुक्ला, राजेश द्विवेदी, राघवेंद्र त्रिपाठी, जयकिशोर दीक्षित, विदित त्रिपाठी, उदय त्रिपाठी, भुवनेंद्र यादव, नंदकिशोर, सुनीता प्रजापति, सरोज मिश्रा, अतुल शुक्ला, विनय सिंह आदि सहित सोसाइटी कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतिमा का पूजन लक्ष्मी नारायण शुक्ला ने किया। ब्यूरो