फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल की नदियों में तेजी से घट रहा आक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से नदियों में आक्सीजन भी तेजी से कम हो रही है। हाल ही में महोबा के उर्मिल बांध में भी भारी संख्या में मछलियों की मौत आक्सीजन की कमी से हुई थी। चित्रकूटधाम मंडल जल संस्थान लैब टेक्नीशियन के मुताबिक 4 डिजॉल्व आक्सीजन (डीओ) से कम होने पर पानी के जीव-जंतुओं की मौत होने लगती है। बारिश के मौसम में आक्सीजन बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच रिपोर्ट में बांदा की केन नदी में आक्सीजन की मात्रा 5.5, हमीरपुर में यमुना नदी में 6.1 व बेतवा में 6.2 और चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में 5.6 डीओ है। बोर्ड के मुताबिक यह स्थिति जीव-जंतुओं के लिए फिलहाल खतरनाक नहीं है।

लेकिन जल संस्थान की जांच में महोबा जनपद के उर्मिल बांध के पानी में आक्सीजन की मात्रा बेहद कम मात्र 3 डीओ निकली। जल संस्थान के लैब टेक्नीशियन एसके मिश्रा ने बताया कि 4 डीओ से नीचे मात्रा होने पर पानी में रहने वाले जीव-जंतुओं को श्वांस लेने में परेशानी होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-4 डिग्री से नीचे आने पर जीव-जंतुओं को खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें