फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: दबंगों ने दो भाइयों को मारा चाकू, अभद्रता का विरोध करने पर हुई वारदात, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Sun, 09 Jul 2023 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

जसपुरा थानाध्यक्ष राकेश सरोज ने बताया कि तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। शराब के नशे में आए आरोपियों ने अभद्रता करने के विरोध में चाकू से हमला किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में अभद्रता का विरोध करने पर दबंगों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों गंभीर घायल हो गए। पड़ोसियों के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव निवासी फूलचंद्र (37) शुक्रवार की रात 10 बजे के करीब घर के दरवाजे पर बैठा था।

विज्ञापन

तभी पड़ोस के तीन लोग शराब के नशे में आए और अभद्रता करने लगे। फूलचंद्र ने उन्हें मना किया तो विवाद हो गया। तीनों ने फूलचंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर उसका छोटा भाई राजू (34) उसे बचाने पहुंचा तो उसके पेट में भी चाकू मार दिया।
मारपीट होते देख ग्रामीण पहुंच गए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घायलों को सीएचसी जसपुरा पहुंचाया गया। काफी देर इंतजार के बाद भी डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचे। हालत बिगडऩे पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। जसपुरा थानाध्यक्ष राकेश सरोज ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें