फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ग्राम पंचायतों की मतगणना आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चार ग्राम पंचायतों में प्रधान पद की मतगणना ब्लाक मुख्यालयों में मंगलवार (11 मई) को होगी। मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए 186 मतगणना कार्मिक लगाए गए हैं। मतगणना स्थल पर प्रत्याशी व एक अभिकर्ता ही मौजूद रहेगा।
विज्ञापन

चारों ग्राम पंचायतों में कुल 65 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद है। जीते प्रत्याशी जश्न नहीं मना सकेंगे। जुलूस निकालने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है। जसपुरा ब्लाक के खप्टिहा खुर्द ग्राम पंचायत में मृत प्रत्याशी शिव प्रसाद की पत्नी रामादेवी सहित सात, नरैनी ब्लाक के ग्राम पंचायत पल्हरी में मृत प्रत्याशी जगत यादव की पत्नी इंद्रकली सहित 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह बड़ोखर ब्लाक के ग्राम पंचायत पचुल्ला में 19 व महुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत रिसौरा में 18 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद है। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि मतगणना का कार्य ब्लाक मुख्यालयों में होगा।
बताया कि इसके लिए 186 मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। 14 कर्मचारी रिजर्व में रहेंगे। वहीं, एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि मतगणना स्थल पर कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। मतगणना कार्मिक मास्क लगाकर काम करेंगे। मतगणना स्थल पर प्रत्याशी व एक अभिकर्ता ही मौजूद रहेगा। समर्थकों को दो सौ मीटर दूरी पर ही रोक दिया जाएगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। एसडीएम मतगणना पर पूरी नजर रखेंगे। विजय जुलूस निकालने और जश्न आदि मनाने पर प्रतिबंध रहेगा। बताया कि जुलूस निकालने वालों के विरुद्ध महामारी अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें