फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में 36.88 लाख पौधे रोपे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू/अतर्रा/तिंदवारी। प्रदेश में 25 करोड़ पौधरोपण अभियान में रविवार को बांदा जनपद में समूची सरकारी मशीनरी जुट गई। कुल 36,88,813 पौध रोपे गए। यही लक्ष्य था। हरेक विभाग को अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया था। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव और मंडलीय नोडल अधिकारी के रूप में महाप्रबंधक उत्तर प्रदेश वन निगम वी. प्रभाकर उपस्थित रहे। उधर, वन महोत्सव अभियान के तहत रविवार को प्रशासनिक कार्यालय, शिक्षण संस्थान व ग्राम पंचायतों में भी वृहद पौधरोपण हुआ।
विज्ञापन

जन प्रतिनिधियों, चित्रकूटधाम मंडल के मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने भी पौधरोपण किया। मुरवल गांव के पंचायत भवन में अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने पौधा रोपा। यहां 200 पौधे लगाए गए। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, डीएम आनंद कुमार सिंह , प्रभारी सीडीओ सुधीर कुमार, डीएफओ संजय अग्रवाल, एडीएम संतोष बहादुर सिंह इत्यादि शामिल रहे। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी पौधरोपण किया। रोपे गए पौधों में ज्यादातर 12 फीट ऊंचाई के गोल्ड मोहर, अमलताश आदि शामिल थे। नवाब टैंक वन चेतना केंद्र, सरदार वल्लभ भाई पटेल आक्सीजन पार्क में भी आयुक्त, डीएम आदि ने पौधरोपण किया। जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में पौधे रोपे गए।
बीएसए रामपाल सिंह ने अपने कार्यालय परिसर में स्टाफ के साथ पौधरोपण किया। विभाग को 14500 पौधरोपण का लक्ष्य मिला है। शिक्षा संस्थानों में भी पौधे लगाए गए। पौधरोपण सुबह 6 से शाम 6 बजे तक चला। पौधरोपण की जीओ टैगिंग भी की जा रही है। उधर, बबेरू नगर पंचायत अंतर्गत रावण तालाब, धसिला तालाब, बिसेराखेर किटहाई तालाब में चेयरमैन विजय पाल सिंह, ईओ रामबदन, लिपिक विजय पाल ने 2975 पौधे रोपे। राजकुमार सिंह महाविद्यालय अरथरा में 2000 पौधे रोपित किए। ग्राम पंचायत में प्रधान रामपाल त्यागी ने पौधरोपण किया। बीडीओ प्रभात कुमार द्विवेदी ने बताया कि गांवों में 25,649 पौधे लगाए गए। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी पौधरोपण हुआ। अतर्रा के ब्रम्हविज्ञान इंटर कालेज के मैदान में प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार, जेपी कोमल, अरुण, गिरजेश, मधु सविता, राममिलन, थाना प्रभारी अरविंद सिंह गौर व कस्बा इंचार्ज पवन पांडेय ने थाना परिसर में फल व छायादार पौधे लगाए।
विज्ञापन

एसडीएम सौरभ शुक्ला, क्षेत्राधिकारी आनंद पांडेय व तहसीलदार विजय प्रताप सिंह ने अपने कार्यालयों में पौधरोपण किया। कृषि उत्पादन मंडी समिति में सचिव राघवेंद्र तिवारी, सलाहकार राजेश द्विवेदी, जनता इंटर कालेज खुरहंड में प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह, सीएचसी प्रभारी डा. शिव सागर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंद्रायल में शिक्षक अजय साहू, उच्च प्राथमिक विद्यालय दुबरिया में प्रधानाचार्य रमेश राजपूत, उच्च प्राथमिक विद्यालय ओरहा में प्रधान प्रतिनिधि मनोज द्विवेदी, प्राथमिक विद्यालय कुर्रा खुर्द में प्रधान अमिता देवी ने पौध रोपित किए।
तिंदवारी में राम प्रताप दीक्षित डिग्री कालेज में अतुल दीक्षित, शिवदर्शन महाविद्यालय जसईपुर में प्रबंधक रवि प्रकाश सिंह, संजय, जीजीआईसी में प्रधानाचार्य रंजना सिंह, एसएन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अवधेश वर्मा, एसडी गर्ल्स कालेज में प्रमोद तिवारी, इंस्पेक्टर प्रदीप यादव, पीएचसी में डा. अखिलेश, एसबीआई शाखा प्रांगण में प्रबंधक भागवत शरण सिंह, बीआरसी में बीईओ राजेंद्र कुशवाहा, शिक्षक संघ अध्यक्ष हरवंश श्रीवास्तव ने पौधरोपण किया। खप्टिहा कलां संवाद के मुताबिक, प्रेम तालाब में प्रधान मैना देवी व सचिव दिनेश कुमार यादव ने 6500 पौधे रोपित किए। चिल्ला व चकला में ग्राम प्रधान विद्या देवी ने 1000, संकुल में रामसुफल कश्यप व प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री इंद्रजीत निषाद ने पौधे रोपित किए। जसपुरा सीएचसी परिसर में चिकित्साधीक्षक डा. सुनील पटेल ने पौधरोपण किया।
वक्फ कब्रिस्तान में भी पौधरोपण
बांदा। पौधरोपण अभियान वक्फ संपत्ति स्थलों पर भी पौधे लगाए गए। शहर की चुहिया की तकिया (प्रागीतालाब) कब्रिस्तान में वक्फ कमेटी अध्यक्ष वाजिद अली, सेक्रेटरी हाजी हिफजुर्रहमान सहित कमेटी के जुल्फिकार अली सिद्दीकी, अरशद बाबू, इदरीस खां, शफीकुल हक, हाजी गुफरान, तफजील, तारिक अनवर आदि शामिल रहे। (संवाद)
पहड़ियादाई में पौधरोपण के साथ भंडारा
अतर्रा। महुआ ब्लाक के पौंडरा गांव में स्थित पहड़ियादाई दाई मंदिर में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व सांसद आरके सिंह पटेल ने पौधरोपण किया। अखंड रामायण के समापन अवसर पर विशाल भंडारा हुआ। सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद चखा। विधायक ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौध लगाने की अपील की। नरैनी विधायक राजकरन कबीर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, बीडीओ महुआ संजीव बघेल, पुष्कर द्विवेदी, इंद्र प्रसाद पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक त्रिपाठी जीतू, संतोष गुप्ता, रामकिशन बासू, राजभवन उपाध्याय, रामदेव दीक्षित, चित्रांशु, अनिरुद्ध त्रिपाठी, रजत सेठ, राजेश सिंह सहित पहड़ियादाई के महंत संत अजय दास महाराज आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें