फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 352 छात्राओं ने समझी कॅरिअर की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। महर्षि गौतम बुद्ध महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बबेरू में शुक्रवार को कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला हुई। इसमें 352 छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने, रोजगार के अवसरों और संबंधित विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सेवायोजन निदेशालय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। केसीएनआईटी के प्रोफेसर डॉ. मनीष, उपायुक्त उद्योग कार्यालय के सहायक प्रबंधक योगेश गुप्ता और अतिथि वक्ता मुनींद्र कुमार व इमरान अली ने छात्राओं को कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों, संभावनाओं और रोजगार से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया।
जिला सेवायोजन अधिकारी मोहित जायसवाल ने सेवायोजन विभाग की योजनाओं और सेवायोजन पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया समझाई। प्रश्नोत्तरी के जरिये छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और सही जवाब देने वाली छात्राओं को उपहार भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें